उत्तराखंड

Welcome:यूक्रेन से लौटी ऋषिनगरी की बेटी जिया,महापौर ने कहा वेलकम जिया,फ़िर भव्य स्वागत किया,,,

ऋषिकेश। भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा ने योग नगरी ऋषिकेश की एक और छात्रा सोमेश्वर नगर निवासी जिया बलूनी की युद्धग्रस्त यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी करवा दी है।यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही जिया वृहस्पतिवार को अपने घर लौट आई।होली पर्व के मौके पर लौटी जिया के सुरक्षित आगमन पर परिजनों सहित नगर की प्रथम नागरिक मेयर अनिता ममगाई ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत वैश्विक राजनायिक संबंधों की वजह से रूस-यूक्रेन युद्व के बीच भारतीय छात्र -छात्राओं की सुरक्षित देश वापसी संभव हो पायी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

 

वृहस्पतिवार को खुशियों और उल्लास के पर्व होली के मौके ने बलूनी परिवार की खुशियों को आज दूना कर दिया। परिवार की रोनक जिया आज सोमेश्वर नगर स्थित घर पर पहुंची तो उसके स्वागत के लिए घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ पहले से ही मोजूद थी।परिवार के सदस्यों ने उसकी आरती उतारी तो वहीं नगर निगम महापौर ने भी उसका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।परिजनों ने बेटी की सकुशल वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

 

 

 

छात्रा जिया ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के लिए सरकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन गंगा न चलाया होता तो शायद वतन वापसी मुमकिन न होती।उसने कहा कि हम सही समय पर देश वापस आ गए हैं। जिया के मुताबिक युद्ध के चलते यूक्रेन में हालात बेहद खराब हैं। इस दौरान जगदीश प्रसाद बलूनी, शिव प्रसाद भट्ट, राकेश चंद्र बलूनी, संजीव बलूनी, संदीप शास्त्री, विवेक गोस्वामी, विपिन पंत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य
150 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top