उत्तराखंड

धामी के सुनियोजित विकास के संकल्प को MDDA की धार, VC बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सात अवैध निर्माण सील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सुनियोजित शहरी विकास और नियमों के अनुपालन को लेकर चल रही प्रशासनिक सख्ती के बीच मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर सात स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और निर्माणाधीन भवनों पर हुई इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री धामी की ओर से प्रदेश में व्यवस्थित विकास, पारदर्शी प्रशासन और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए जा रहे जोर के बीच MDDA की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अवैध निर्माणों की निगरानी और उनके विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी में ‘विमर्श-2026’ का शुभारंभ, नए श्रम कानूनों पर देशभर के विशेषज्ञों ने किया मंथन

इन सात क्षेत्रों में MDDA की कार्रवाई

शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने विद्यासागर मार्ग पर गैस गोदाम के निकट संजीव फरासी के अवैध निर्माण को सील किया। सुंदरवाला स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा क्षेत्र में छमी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों पर कार्रवाई की गई। रायपुर रोड पर शाह जनरल स्टोर के निकट ऋषभ भंडारी की अवैध व्यावसायिक दुकानों को भी सील किया गया। इसके अलावा खलंगा क्षेत्र में अभय प्रताप सिंह के निर्माण पर प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU खेलोत्सव-2026 में प्रतिभाओं का महाकुंभ, शतरंज से बैडमिंटन तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अभियान के तहत देहराखास स्थित दून मेडिकल रोड पर अजय शर्मा और सौरभ जैन के निर्माण को सील किया गया। अस्थल रोड पर एचआईटी कॉलेज के सामने थेवा माल देवता रोड क्षेत्र में कपिल और पुलकित के निर्माण तथा सहस्रधारा रोड पर विक्रम के अवैध निर्माण के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

बंशीधर तिवारी ने दो टूक कहा—नियमों से समझौता नहीं

MDDA के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों और भवन निर्माताओं से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं और निर्धारित नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का अवैध निर्माण पर कड़ा रुख,तिवारी के नेतृत्व में MDDA का प्रहार,अवैध निर्माण सील!

वहीं प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। जहां भी अनधिकृत निर्माण पाए जाएंगे, वहां सीलिंग सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहा। MDDA ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

The Latest

To Top