उत्तराखंड

Uttarakhand News: राष्ट्रपति मुर्मू ने बद्रीनाथ धाम के किए दर्शन, देश की खुशहाली की कामना की

बद्रीनाथ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति बद्रीनाथ धाम पहुंची। जहां राष्ट्रपति ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन और पूजन किए। बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति की अगवानी की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

राष्ट्रपति ने बुधवार सुबह 11 बजे भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न, भोजपत्र में लिखी भगवान बद्री विशाल की आरती भी भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति को भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

The Latest

To Top