उत्तराखंड

20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ी परंपराओं का प्रतीक इगास बग्वाल इस बार ऋषिकेश में भव्य अंदाज में मनाई जाएगी। आगामी 20 नवंबर को आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित होने वाला इगास महोत्सव लोकसंस्कृति, लोकसंगीत और पारंपरिक उल्लास का शानदार संगम बनेगा। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध जागर सम्राट एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण होंगे, जिनके जागरों और संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन देवभूमि की लोकधुनों से गुंजायमान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से हुई अहम मुलाकात

विधानसभा ऋषिकेश में आयोजित होने वाले इस भव्य लोकपर्व में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। पारंपरिक भैलो, ढोल-दमाऊ की गूंज और पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू आयोजन को खास बनाएगी। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के पारंपरिक जागर एवं लोकसंगीत के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब पैसों की कमी नहीं बनेगी आंखों के इलाज में बाधा, परमार्थ निकेतन लौटाएगा जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी!

कार्यक्रम की संयोजक नगर निगम ऋषिकेश की पूर्व महापौर  अनिता ममगाईं ने सोमवार को पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि इस भव्य कार्यक्रम मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत संरक्षक के रूप में जुड़े हैं। आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से मिली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है। शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को शाम चार बजे से आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश में आयोजित होने वाला यह महोत्सव इगास की लोकपरंपरा को उत्सव के रंगों में सजाने के साथ देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता का भव्य परिचय देगा।

The Latest

To Top