उत्तराखंड

ऋषिकेश पुलिस ने दो नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद,,

देहरादूनः उत्तराखंड के ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के लिए खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चैकिंग अभियान के तहत डिग्री कॉलेज हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास मुखबिर की सूचना पर एक छोटे हाथी से अवैध शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो युवकों के पास से 13 (तैरह) पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

आरोपियों की पहचान योगेश यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी किरायेदार दर्शन कोरी एस.जी.आर.आर कॉलेज के बगल में, चंदननगर देहरादून,
अनिल कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र संतराम कौशल निवासी किरायेदार श्याम साइकिल वाला, चंदननगर देहरादून के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

गिरफ्तार अभियुक्तों से शराब तस्करी व उनके ठिकानों के विषय में पूछताछ की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

65 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top