उत्तराखंड

देहरादूनः यहां नदी किनारे मिला 19 साल के युवक का शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त,,

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। दून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घट्टीखोला गांव के पास टोंस नदी में युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की उम्र 19-20 साल बताई जा रही है। युवक के शरीर पर केवल लाल रंग का अंडर वीयर मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल का बड़ा एक्शन: देहरादून में 17 अवैध होमस्टे बंद, ‘ऑपरेशन सफाई’ से मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एमईएस गढ़ी कैंट के कर्मचारी परमानंद ने सूचना दी। बताया कि टोंस नदी किनारे घट्टीखोला गांव के पास किसी पुरुष का शव पड़ा है।मृतक की उम्र करीब 19-20 वर्ष और लंबाई पांच फुट छह इंच है। दाहिनी कलाई पर काले रंग का धागा बांधा हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जेनिथ 2026 में SGRRU गूंजा: विशाल मिश्रा की आवाज़ पर झूम उठा पूरा कैंपस

पुलिस मौके पर पहुंची तो लगा कि वह पानी के साथ बहकर आया है। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर शव की शिनाख्त की कोशिश की। कुछ पता नहीं लगने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल का बड़ा एक्शन: देहरादून में 17 अवैध होमस्टे बंद, ‘ऑपरेशन सफाई’ से मचा हड़कंप
310 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top