उत्तराखंड

कोरोना मीटर: ऋषिकेश घूमने आ रहे पर्यटक बन रहे ‘जानी दुश्मन’,आख़िर कर क्या रहा है प्रशासन,नियम सिर्फ कागजों में,,,,

ऋषिकेश। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में ऋषिकेश में करीब 71 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 9 स्थानीय लोग भी संक्रमित मिले हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, वीकेंड पर ऋषिकेश और उसके आसपास घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। खासकर ज्यादातर पर्यटक यमकेश्वर क्षेत्र स्थित कैंपों में गए थे। जिनका कोविड टेस्ट किया गया था। उनकी कोविड रिपोर्ट कल देर शाम आई है। जिसमें कई पर्यटक पॉजिटिव निकले हैं। जिन पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हुई है, वे दिल्ली, हरियाणा, मोदीनगर, पंजाब आदि स्थानों से ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के कोविड इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि 71 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 9 स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है कुल मिलाकर 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

वहीं, पर्यटकों के संपर्क में आए लोगों को ट्रैस किया जा रहा है। जिससे उन्हें आइसोलेट किया जा सके। बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिलने पर लोगों में काफी खौफ है।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top