उत्तराखंड

बड़ी ख़बर:चुनाव की तिथि बदल गई,अब इतने तारीख को होंगे चुनाव,अपना मत जरूर देना,,,,

ब्यूरो। चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 14 फरवरी के स्थान पर 20 फरवरी को मतदान किए जाने का बड़ा फेरबदल किया है। बताया गया कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पड़ रही है, जिसके चलते तिथि परिवर्तन किया गया है।

बताते चलें कि कई राजनीतिक दलों व लोगों ने गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए उस दिन चुनाव स्थगित कर दूसरे दिन मतदान करने को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क साधा था।
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, भाजपा व अन्य दलों ने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख में फेरबदल का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

बताते चलें कि प्रदेश में रविदास जयंती मनाने वालों की संख्या लाखों में है। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब के अनुसूचित जाति समुदाय के लोग वाराणसी जाते हैं। चूंकि मतदान 14 फरवरी को होना था, किंतु आस्था का पर्व पड़ने के चलते व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

राजनीतिक दलों की मांग पर आज सोमवार को चुनाव आयोग की बैठक के बाद तिथि परिवर्तन का निर्णय लिया गया। जिसके बाद अब पंजाब में 14 फरवरी के स्थान पर 20 फरवरी को मतदान होगा। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

 

337 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top