उत्तराखंड

Politics: प्रतीक्षा करो औऱ देखते जाइये के चक्कर मे फंसे भाजपा औऱ कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम,,,

देहरादून। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामो का ऐलान वेट एंड वाच में उलझ गए हैं। दोनों दल कई सीटों पर नए सिरे से माथापच्ची करनी पड़ रही है।

भाजपा और और कांग्रेस ने अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया। भाजपा में टिकटों को लेकर देहरादून में हुए होमवर्क पर दिल्ली दरबार ने तमाम खामियां गिना दी हैं। दरअसल, भाजपा हाईकमान के पास राज्य की एक-एक सीट का फीडबैक है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

हाईकमान उस फीडबैक और देहरादून की रिपोर्ट को क्रास चेक कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें तमाम खामियां सामने आई हैं। इन खामियों को दूर करने के बाद अब कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। कई सिटिंग विधायकों के टिकट फंसे होने की सूचनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

यही स्थिति कांग्रेस में भी है। बताया जा रहा है कि यहां करीब तीन दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। हालांकि ऐलान होना अभी शेष है। करीब दो दर्जन सीटों पर दिग्गज नेता एक राय नहीं हो पा रहे हैं। परिणाम प्रत्याशियों के नामों के ऐलान में विलंब हो रहा है।

दिग्गज नेता डा. हरक सिंह रावत के भाजपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस कई सीटों पर नए सिरे से माथापच्ची कर रहे हैं। ये बात अलग है कि दोनों दल ये दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि हरक की वजह से कोई फरक नहीं पड़ रहा है। कुल मिलाकर दोनों दल एक-दूसरे पर नजर बनाए हुए हैं। यानि वेट एंड वांच की स्थिति है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top