उत्तराखंड

Big Breaking : यहां गहरी खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर की मौत

पिथौरागढ़। मदकोट-जोशा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां जेसीबी पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोशा-कनलका के बीच ये हादसा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तबतक वो दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

जानकारी के मुताबिक बंगापानी तहसील के मदकोट में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में बंगापानी निवासी जेसीबी ऑपरेटर चंद्र सिंह पालीवाल (JCB Operator Chandra Singh Paliwal) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतर कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

पुलिस का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी बैक करते समय ऑपरेटर का नियंत्रण खो गया और जेसीबी 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई. शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top