उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यहां ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत! जांच में जुटा वन विभाग

हल्द्वानी: लालकुआं के सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी (25) की मौत हो गई। वहीं हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना आज सुबह 4:30 की बताई जा रही है, जब हाथी मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

बता दें कि, लालकुआं के उक्त स्थान पर पूर्व में भी हाथियों की ट्रेनों की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद वन विभाग ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। वहीं हाथियों के लगातार ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 6 माह पूर्व भी काशीपुर-लालकुआं रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top