उत्तराखंड

ब्रेकिंग/ हल्द्वानी : रिहाई होने से पहले कैदी की मौत, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

हल्द्वानी: उप कारागार हल्द्वानी के कैदी की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बरेली (इज्जतनगर) का रहने वाला 36 वर्षीय कैदी दीपक बाजपेई को पुलिस ने लालकुआं में हुई लूट के मामले में फरवरी 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

हल्द्वानी जेल प्रशासन ने 12 फरवरी को कैदी का स्वास्थ्य खराब होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कैदी की शुक्रवार को जमानत पर रिहाई होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत है हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

जानकारी मिली है कि कैदी दीपक बाजपेई के लिवर में इन्फेक्शन हुआ था, जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने कैदी के इलाज के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी, जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को उसकी जेल से रिहाई होनी थी, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
21 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top