उत्तराखंड

हादसा:ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत,काठगोदाम जा रही थी ट्रेन,,,

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से एक दुखद खबर आ रही हैं। देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत की सूचना आ रही हैं। यह घटना रूद्रपुर के शांति विहार के समीप हुई हैं। हादसा देर रात हुआ। मृतकों में से एक 31वीं वाहिनी रूद्रपुर में तैनात महिला कांस्टेबल का भाई था जबकि दूसरा युवक का मित्र बताया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

जानकारी के अनुसार रात जब दोनों युवक रूद्रपुर के शांति विहार के पास रेलवे ट्रेक से गुजर रहे थे तो वह काठगोदाम से देहरादून जा रही एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और दोनो की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची एक युवक की बहन कांस्टेबल लक्ष्मी ने दोनों की शिनाख्त की। उसने बताया कि मृतकों में एक उसका भाई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

मृतकों की पहचान नगर के एडम्स स्कूल अल्मोड़ा के पास रहने वाले 35 वर्षीय लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी और सरकार की आली इलाके के जल निगम कालोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम के रूप में हुई हैं। दोनों मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये और पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाही करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top