उत्तराखंड

हादसा:कार और बस की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत,चार की मौत,पुलिस जुटी जांच में,,,

रुड़की। भाजपा की रैली में जा रही बस कि सामने से आ रही कार से टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक शादी की खरीदारी करने ज्वालापुर जा रहे थे।

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है जिसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर गए।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

वंही ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बिठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में एक बस ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट लोगों को लेकर देहरादून जा रही थी। इसी बीसीज देहरादून रोड पर मोहंड के पास सामने से आ रही वैगनआर कार बस से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग देहरादून के मेहुवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी मेहुवाला
देहरादून,शिल्पी,निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top