उत्तराखंड

कार्रवाई:एक्शन मोड मे है वन विभाग,अतिक्रमणकारियों हटादो कब्जे,वरना होंगे ध्वस्त

टिहरी। मुनिकिरेती वन विभाग इन दिनों एक्शन मोड मे है। विभाग की भूमि पर जंहा जंहा कब्जा दिखा, अब वंहा दिखेगी विभाग की टीम और ध्वस्त होंगे कब्जे।
इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है, दरअसल पिछले काफी समय से विभाग को लगातार शिवपुरी रेंज एवं अन्य स्थानों पर विभागीय जमीन पर कब्जा ज़माने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी, विभाग द्वारा लगातार कब्जाधारियों को चेतावनी भी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

लेकिन बुलंद हौसले रखने वाले कब्ज़ाधारी मनमानी करने से गुरेज नहीं कर रहे थे।

बुधवार को टीम ने एक्शन लिया और शिवपुरी रेंज की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ओशो आश्रम लीज संख्या 52 के अन्तर्गत हो रहे अवैध निर्माण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि विभागीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

इस दौरान टीम लीडर विजेंद्र मैठाणी वन दरोगा देव सिंह एवं वन महिला वन आरक्षियों सहित 10 कर्मचारी शामिल रहे।

57 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top