उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब 12वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ये विषय, मिली मंजूरी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब 12वीं तक के सभी स्कूलों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कैबिनेट में ये फैसला लिया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को उत्तराखंड बोर्ड के सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है। यह विषय कक्षा एक से कक्षा 12 तक पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट ने कोरोना काल के बाद से ही देश भर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसे में कैबिनेट में इसको सहमति प्रदान की गई है। जल्द ही पाठ्यक्रम में अब स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने बताया कि बैठक में विद्यालय शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार विद्यालयी शिक्षा में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को शामिल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

वहीं मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में खरीदारों का हित सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड भूसंपदा (विनियमन और विकास)(विक्रय के लिए करार) नियम बनाने को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत प्रदेश में आवासीय भूखंड, फ्लैट अथवा इमारत के लिए खरीदार और विक्रेता के बीच सरकार द्वारा तय प्रारूप के अनुसार ही करार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
92 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top