उत्तराखंड

दंगल:वकीलों के चुनावी दंगल मे नामांकन पत्र की बिक्री,15 को दिखेगा दमखम

ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक आठ ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सहसचिव पद पर दो पर्चे बिके।

सोमवार को कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अजय सिंह वर्मा, सुनील नवानी, पंचम सिंह, खुशहाल सिंह कलूड़ा विपुल शर्मा, दीपक लोहानी, भूपेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार कश्यप, शरद सक्सेना, लालमणि रतूड़ी, महासचिव पत्र पर शैलेंद्र चौहान, मनीष कुमार बिजल्वाण, भूपेंद्र कुमार कुकरेती, राज कौशिक, अजय कुमार ठाकुर, कपिल शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे। सहसचिव पद पर मीनाक्षी नेगी, नरेंद्र सिंह रांगड़, कोषाध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, देवेंद्र सेमवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर पूजा बेलवाल, मनीष राजपाल, प्रीति गर्ग और ऑडिटर पद पर प्रमोद, हरीश कुमार राणा, प्रीति गर्ग ने नामांकन पत्र लिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना का सफल संचालन, THDC ने बढ़ाया देश का मान

चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। शाम 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। मौके पर चुनाव संचालन समिति के सदस्य नवीन रावत, ऋषि अन्थवाल, राघवेंद्र भटनागर, मोहित कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top