उत्तराखंड

“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय” — सीएम धामी

पौड़ी। तलसारी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी के फोन से दिवंगत जितेन्द्र नेगी के पिता सतीश चंद्र नेगी से बात कर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि “इस दुखद घड़ी में पूरा उत्तराखंड परिवार के साथ खड़ा है, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का संदेश, योग को बनाएं जीवन का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हरसंभव मदद और न्याय सुनिश्चित करेगी। साथ ही प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में योग दिवस की धूम, स्वस्थ जीवन का दिया गया सशक्त संदेश

गौरतलब है कि मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का संदेश, योग को बनाएं जीवन का हिस्सा

The Latest

To Top