उत्तराखंड

हरिद्वार से मिली MSME को नई उड़ान, 180 कंपनियों संग एग्री-हॉर्टी एक्सपो का आगाज़

हरिद्वार। गंगा तट पर बसे आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम, एग्री एंड हॉर्टी हिमालय एमएसएमई एक्सपो का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल ने किया। इस मौके पर प्रदर्शनी आयोजक भारत बालियान, पर्यावरणविद् ग्रीन मैन विजयपाल बघेल और वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पहवा भी मौजूद रहे।

किसानों और उद्यमियों को मिलेगा लाभ

इस भव्य एक्सपो में देशभर से करीब 180 कंपनियां और भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार के कई विभागों ने भाग लिया है। प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी, जैविक और आयुर्वेदिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल किसानों के लिए लाभकारी हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देते हैं।

“अन्य राज्यों के अनुभव और उत्पादों से सीख लेकर हम उत्तराखंड में भी नए अवसर पैदा कर सकते हैं। इस तरह की प्रदर्शनियों का समय-समय पर होना आवश्यक है।” – ऋषि कंडवाल

 

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

जैविक उत्पादों पर फोकस

प्रदर्शनी आयोजक भारत बालियान ने कहा कि रसायनयुक्त उत्पादों के दुष्प्रभावों से बचने और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों को अपनाना अब समय की मांग है। उन्होंने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक उत्पादों के फायदे से अवगत कराना और इनके उपयोग को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

धामी सरकार की योजनाओं की झलक

इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड सरकार के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पिछले 8 वर्षों की उपलब्धियां और जनहितकारी योजनाएं प्रदर्शित की जा रही हैं।

देशभर की नामचीन कंपनियां शामिल

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

एक्सपो में पतंजलि ऑर्गेनिक, प्लेनेट हर्ब्स लाइफ साइंस, सीसीएएफ, उत्तराखंड ऑर्गेनिक कमोडिटी, मीर क्लेन्फ़ेलस लिमिटेड, एचजी सोलर, सीएसआईआर, सर्वे ऑफ इंडिया, कोयर बोर्ड ऑफ इंडिया, आईसीएआर, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई सहित देशभर की नामचीन कंपनियां और संस्थान भाग ले रहे हैं।

उद्योग संगठनों का भी समर्थन

प्रदर्शनी को प्रदेश के कई औद्योगिक संगठनों का सहयोग प्राप्त है। इनमें लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड, लघु उद्योग भारती उत्तराखंड, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार शामिल हैं।

The Latest

To Top