उत्तराखंड

SGRR के होनहार दिगम्बर ने एमएमए में जीता खिताब, विश्व मंच पर चमका नाम

देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से उठा सेवा का संकल्प, कुमाऊँ तक पहुंचेगी एसजीआरआर की शिक्षा-स्वास्थ्य की अलख

मंगलवार को दोनों खिलाड़ी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा दिगम्बर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग और आदिबदरी से प्राप्त की है। अब दोनों खिलाड़ी उच्च शिक्षा के लिए एसजीआरआर विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का सबसे बड़ा उपहार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान

उल्लेखनीय है कि दिगम्बर और अमिन्दर इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। हालिया प्रतियोगिता में दिगम्बर ने 70 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 देशों के 28 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में खिताबी जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से उठा सेवा का संकल्प, कुमाऊँ तक पहुंचेगी एसजीआरआर की शिक्षा-स्वास्थ्य की अलख

दिगम्बर की इस उपलब्धि से एसजीआरआर ग्रुप के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। दोनों खिलाड़ी भविष्य में Ultimate Fighting Championship (यूएफसी) में खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

The Latest

To Top