उत्तराखंड

कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

देहरादून। कैंसर के उपचार और सर्जरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं चिकित्सा सहयोग को नई दिशा देने की पहल में श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने महत्वपूर्ण भागीदारी की। उन्होंने 24 और 25 सितंबर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अंतरराष्ट्रीय पहल का उद्देश्य कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में व्याप्त असमानताओं को दूर करने के साथ चिकित्सा सुविधाओं और शोध की गुणवत्ता में सुधार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

कार्यशाला में विभिन्न देशों के कैंसर विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के वैज्ञानिक आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही शोध क्षमता के विस्तार, विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

कार्यशाला में डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय विशेषज्ञों के साथ कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में संयुक्त शोध और वैज्ञानिक प्रकाशन की संभावनाओं पर चर्चा की। उनकी इस भागीदारी से भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों और यूरोपीय शोधकर्ताओं के बीच अकादमिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

एसजीआरआर के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शोध पहलों में विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की भागीदारी भारत और विदेश में कैंसर अनुसंधान को आगे बढ़ाने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से भारत और यूरोप के बीच चिकित्सा शोध एवं अकादमिक सहयोग के नए अवसर विकसित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

The Latest

To Top