उत्तराखंड

एसडीआरएफ ने स्कूल में बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

ऋषिकेश। एसडीआरएफ जौलीग्रांट से उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आज सोमवार को एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला द्वारा ,*संस्कार सृजन स्कूल ढालवाला* में समस्त छात्र छात्राओं को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण देकर आपदा के प्रति जागरूक किया गया। एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवान के नेतृत्व में  टीम स्कूल पहुंची   जहां पर टीम द्वारा भूकंप, बाढ़ ,वाहन दुर्घटना, भूस्खलन एवं डूबने की घटनाओं में बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए तुरंत राहत एवं बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम द्वारा छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई व जानकारी के साथ  कुछ बच्चों को रोप रेसक्यू का अभ्यास भी कराया गया। स्कूल की प्रधानचार्य संगीता पंवार, मोनिका, प्रियंका, अंजू ,रेणु, हेमलता , हिमांषु, आदि समस्त स्टाफ द्वारा एसडीआरएफ के कार्यों व जन जागरूकता की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

इस मौके पर एसडीआरएफ टीम में प्रशिक्षक, हेड कांस्टेबल दरम्यान सिंह,अर्जुन सिंह, मातबर सिंह  ,कृष्णा सिंह, संदीप गोस्वामी, विनोद कुमार मौजूद थे।

91 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top