उत्तराखंड

100 रुपए के लिए हत्यारा बना दोस्त, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

रामनगर। रामनगर में शनिवार को मालधन चौड़ क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया 100 रुपए उधारी के चक्कर में युवक की हत्या की गई। गांव के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

 

बता दें 19 नवंबर को मालधन चौड़ क्षेत्र पुल के पास एक खेत में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। शव की शिनाख्त अर्जुन सिंह निवासी कुंभगडार के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने घटना का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top