उत्तराखंड

ऋषिकेश के प्रसिद्ध पत्रकार अमित सुरी का निधन, समुदाय में शोक की लहर



ऋषिकेश। ऋषिकेश के पत्रकार अमित सुरी (50) नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सुरी के निधन पर पत्रकारों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नुकसान: यमुनोत्री मे बारिश का कहर, हुआ भारी नुकसान, देखें तस्वीर

आम जन में लोकप्रिय पत्रकार अमित सुरी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उनकी तबियत बिगड़ी थी। मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती- उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव, संशोधित विज्ञापन जारी 

सूचना मिलते ही पत्रकार और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके हरिद्वार रोड स्थित आवास पर पहुंचे। ऋषिकेश प्रेस क्लब ने सुरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल, संस्थापक अध्यक्ष हरीश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष सुदीप पंचभैया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, प्रेस क्लब के महामंत्री विनय पांडे राजेश रावत आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरीः दून एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े हो सकेंगे 20 विमान, चारों एयरोब्रिज हुए शुरू

Most Popular

To Top