उत्तराखंड

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने ऑनलाइन आर.टी.आई. पोर्टल की शुरुआत की, सुनवाई में होगी आसानी

देहरादून – सचिवालय में सीएम धामी ने उत्तराखण्ड ऑनलाईन आर.टी.आई. पोर्टल तथा ऑनलाईन द्वितीय अपील/शिकायत एवं हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने सूचना अनुरोध पत्रों तथा प्रथम अपीलों के ऑनलाईन प्रेषण पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल बनने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।अपीलों की सुनवाई  हेतु आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी पीजी कॉलेज का शैक्षणिक परचम बुलंद, इतिहास विभाग के पांच छात्रों ने पास की यूजीसी नेट

सूचना का अधिकार अधिनियम से लोगों को शासन प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत तथा सामुदायिक कठिनाईयों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रारंभ की गई ऑनलाईन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को प्राप्त होगा। इससे आवेदकों को आवेदन एवं प्रथम अपील व द्वितीय अपील में भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश हत्याकांड: पूर्व में हुई वारदात पर आज पुलिस मुख्यालय की सख्त दस्तक,IPS एसपी विशाखा भदाणे मौके पर 

इस दौरान मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा ने कहा कि द्वितीय अपील एवं शिकायतों के ऑनलाईन पंजीकरण तथा हाईब्रिड मोड की सुविधा आज से ही आमजन को उपलब्ध हो जाएगी। अब शीघ्र ही पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कार्य सम्पादित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग की लापरवाही से शिवलोक कॉलोनी फेस-2 अंधेरे में डूबी, ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से कई घरों की बिजली ठप

The Latest

To Top