उत्तराखंड

Big breaking:क्या फिर लग रहा है लॉकडाउन का “लॉक”,यंहा साप्ताहिक बंदी की हुई शुरुआत,,,,

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। जब से प्रदेश में कोरोना के मामलों में उछाल आई है तब से प्रशासन और सरकार की चिंता भी बढ़ गई हैं।

साथ ही अगले माह विधानसभा चुनाव भी हैं, हालांकि बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच सरकार लॉकडाउन लगाने से डर रही है। लेकिन अब लोगों की सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन स्तर पर ये बड़े फैसले होने लगे हैं। नैनीताल जिले के जरिए उत्तराखंड में फिर से लॉकडाउन की वापसी हुई है। खबर सामने आ रही है कि अब नैनीताल जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार को बाज़ार पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

शनिवार को नैनीताल में 11 बजे तक अति आवश्यकीय सेवाओं की ही दुकानें खोली जाएंगी। वहीं हल्द्वानी में भी शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार को नैनीताल में दूध, दही, अख़बार आदि की दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

वही गैस मेडिकल पेट्रोल पंप आदि दिन भर खुले रहेंगें। इसके साथ ही एक बार फिर से साप्ताहिक लॉकडाउन की शुरुआत होने जा रही है। इस संबंध में हल्द्वानी की सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि व्यापारियों से हुई चर्चा के बाद आपसी सहमति से प्रशासन द्वारा शनिवार को बाजार बंद करने का फैसला किया गया है। इस दौरान जहां हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में बाजार पूरी तरह बंद रहेगा वहीं अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें जैसे दूध, फल, सब्जी आदि सुबह 11 बजे तक ही खुल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र
74 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top