उत्तराखंड

राजनीति:हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र की मौजूदगी मे सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा मे


ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में आज ऋषिकेश विधानसभा के कई कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। यह कार्यक्रम भाजपा वीरभद्र मंडल की तरफ से आयोजित हुआ था और नि महापौर अनिता ममगाईं के संयोजन में हुआ था। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार:दीवाली पर राज्य कर्मचारी और पेंशनरों को तोहफा देगी सरकार

कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में डॉ वीएन तिवाड़ी, पूर्वांचल मंच के अध्यक्ष,इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ तिवाड़ी, नीलम तिवारी व अन्य सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सब कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा आप सभी का पार्टी में स्वागत है. भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी देश भर में। ऋषिकेश, हरिद्वार वह हरिद्वार क्षेत्र में जिस तरह से लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है उससे निश्चित तौर पर इस बार हम लाखों के अंतर से यहां पर जीत दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  MOU:स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय और सुकुबा विश्वविद्यालय जापान के बीच एमओयू

Most Popular

To Top