उत्तराखंड

देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली मेजर प्रिया सेमवाल को सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा शॉल सहित सम्मानित किया गया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया भारतीय सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की बेटी मेजर प्रिया सेमवाल को सम्मानित

 

देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में देहरादून धोरणखास गांव निवासी मेजर प्रिया सेमवाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेजर प्रिया सेमवाल शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई भी की।
ज्ञात हो कि मेजर प्रिया सेमवाल देश की पहली महिला है, जिसने पति (नायक अमित शर्मा) के शहीद होने के उपरांत भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। मेजर प्रिया सेमवाल को उत्तराखंड सम्मान, प्रथम वीर नारी सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। मेजर प्रिया देश की पहली वीर नारी है जिनको परमानेंट कमीशन मिला है। मेजर प्रिया सेमवाल के अलावा देहरादून के दो और बेटियों मेजर मेघा ठाकुर, मेजर कनिका कुकरेती को भी परमानेंट कमीशन मिला है।
गौरतलब है कि 20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। जिसके बाद साल 2013 में प्रिया सेमवाल कमीशन हुई और 15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी(ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पास आउट हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top