उत्तराखंड

ख़ुशी:ऋषिकेश में भी दिखेगी ईगास पर्व की धूम,रहेगी गढ़ व्यंजनों की खाणी पेणी चखल पखल:अनिता

ऋषिकेश। महापौर अनिता ममगाई ने लोकपर्व पर अवकाश घोषित करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

 

उन्होंने बताया राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा ईगास बग्वाल पर्व को लेकर शुरू की गई मुहिम को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आगे बड़ाने का काम किया है।ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है, इसकी धूम अब पूरे प्रदेश में दिखाई देगी। महापौर ने बताया कि तीर्थ नगरी में भी उत्तराखंडी संस्कृति के इस महापर्व की चमक दिखाई देनी शुरु हो गई है। पर्व को लेकर पहाड़ की संस्कृति से जुड़े लोगों में अपार उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए बोर्ड बैठक में तिवारी के साथ बड़े फैसले, 968 करोड़ बजट और 48 प्रस्तावों पर मुहर

 

आशुतोष नगर में आगामी 4 नंवबर को ईगास पर्व ऋषिलोक वैलफेयर सोसायटी द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिससे भैला खेला जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में मलेरिया उन्मूलन पर मंथन, जागरूकता पर जोर

 

साथ ही लोक संस्कृति के वाध्ययंत्रों के साथ उत्तराखण्डी व्यंजन भी कार्यक्रम का प्रमुख आर्कषण होंगे। ईगास को लेकर सोसायटी की बैठक में भी महापौर ने शिरकत की और पर्व की तमाम तैयारियों का जायजा लिया। महापौर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीर्थ नगरी पैतृक स्थान है ।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम

 

उनसे कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आग्रह किया जायेगा। बैठक में  राजकुमारी जुगलान, अशर्फी राणावत ,फेरु जगवानी, दिनेश बिश्नोई, सतपाल चोपड़ा, नवीन अरोड़ा, गंगा जोशी, पुष्पा भट्ट, लता अरोड़ा, सुनीता,नमिता जगवानी,  कविता, राजेश्वरी लेखवार, सत्यनारायण लेखपार, मोहनलाल रतूड़ी, रोसा देवी सहित सोसायटी से जुड़े तमाम सदस्य मोजूद रहे।

113 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top