उत्तराखंड

Breaking:राजधानी मे काली कमाई के चक्कर मे नप गए रजिस्ट्रार,मामूली सी थी रकम,,

देहरादून। उत्तराखंड हरिद्वार तहसील में तैनात एक रजिस्ट्रार कानूनगो विश्वक नेता व विजिलेंस की टीम के हत्थे चढ़ गया,जिसके बाद विजिलेंस की टीम उसे अपने साथ ले गए इस दौरान टीम ने अन्य कर्मचारियों से 20 घंटे तक पूछताछ की।

दरअसल, हरिद्वार निवासी संजय सिंह ने एक जमीन अपनी पत्नी के नाम खरीदी थी, जिसकी दाखिल खारिज करवाने के लिए उन्होंने तहसील में फाइल लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

संजय सिंह ने विजिलेंस को शिकायत कर बताया कि दाखिल खारिज के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के बाद विजिलेंस ने तहसील में अपनी फिल्डिंग सजाई और संजय सिंह को पैसे लेकर कानूनगो के पास भेज दिया और पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

बताया गया है कि 2800 रुपए की रिश्वत ली गई थी। रिश्वत लेने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो का नाम राजेश मारवाह बताया जा रहा है। इसके अलावा विजिलेंस की टीम ने तहसील के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की। विजिलेंस टीम की छापेमारी से तहसील में हड़कंप मच गया |

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी
147 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top