उत्तराखंड

Breaking: तीर्थनगरी ऋषिकेश में बड़ी वारदात, धारदार हथियार से कैंप कर्मचारी की निर्मम हत्या,,

ऋषिकेश: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। बड़ी वारदात की खबर ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना बीती मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में हुई है। बताया जा रहा है कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य
84 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top