उत्तराखंड

खौफनाक वारदातः देहरादून में यहां महिला की निर्मम हत्या, नहीं हो पा रही शिनाख्त…

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। 72 घंटे के भीतर राजधानी में दूसरी हत्या की खबर सामने आई है। बुधवार यानी आज नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्खी बाग इलाके में महिला का शव मिला है अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्खी बाग क्षेत्र में आज सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

नगर कोतवाल के मुताबिक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान होने से मामला हत्या का लग रहा है और आसपास में भी लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top