उत्तराखंड

नगर पंचायत कीर्ति नगर से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने जाखणी क्षेत्र किया भ्रमण

नगर पंचायत कीर्ति नगर से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने जाखणी क्षेत्र में समर्थकों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान रामलाल नौटियाल ने कहा कि उन्हें कीर्ति नगर नगर पंचायत में आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस समय कीर्तिनगर में परिवर्तन की लहर है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार पनपा है। जो उन्होंने वादे किए थे वह पूरे नहीं किए है। जिससे जनता भाजपा की कथनी और करनी से वाकिफ हो चुकी है। जनता का जो जन समर्थन मिल रहा है उसे साफ जाहिर है कि समय कांग्रेस पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष रावत नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल महिला कांग्रेस अनु जाती अध्यक्ष अंजना कुंवर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह पूर्व प्रधान मनीषा देवी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कीर्तिनगर मीरा देवी बिरेंद्र राणा विकाश आर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छाम गांव का अनोखा निर्णय: सेवा भावना के प्रतीक देवाशीष को सौंपा नेतृत्व

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top