उत्तराखंड

अपील:नगर पालिका कीर्तिनगर मे अध्यक्ष प्रत्याशी नौटियाल की जनता से अपील

टिहरी। उत्तराखंड में जिस तरह से निकाय चुनाव हो रहे हैं उसको देखते हुए राजनीति अपने चरम पर है। जिसमें सभी प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। जनता के समर्थन में उसी को देख कर नगर पालिका कीर्तिनगर मे कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद पर राम लाल नौटियाल पर भरोसा जताया है। जिससे क्षेत्र में खुशी की एक नई लहर दौड़ पड़ी है। स्थानीय निवासियों ने इसका स्वागत किया है, जिससे आगामी चुनाव में रोचक मुकाबले की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को आगे रखकर प्रयास करेगे और जनता का साथ देंगे ताकि जनता का जीवन और बेहतर हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  मानव सेवा के महामंत्र को नमन: स्वामी राम के महासमाधि दिवस पर ‘पहाड़’ फाउंडेशन को 10 लाख का प्रतिष्ठित सम्मान

पार्टी द्वारा चयनित उम्मीदवार पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय मुद्दों से गहराई से जुड़े हुए हैं। उनकी घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और वे जनसंपर्क अभियान को तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था, स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा रोजगार का संबल: भगत सिंह कोश्यारी

The Latest

To Top