उत्तराखंड

रुद्रपुर में भाजपा द्वारा आयोजित युवा सिख सम्मेलन: मुख्यमंत्री धामी और कई मंत्री हुए शामिल



आज रुद्रपुर में भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे युवा सिख सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और कई मंत्री शामिल हैं।

रुद्रपुर में आज भाजपा का युवा सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, यूपी के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक अरविंद पांडेय, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मुलाकातः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, हुई इन मुद्दों पर चर्चा

मंच से मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उलझाने में नहीं सुलझाने में विश्वास रखते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत के सूत्र को जीवत करनें का काम सिख परंपरा कर रही है। विपक्षी पार्टियां अपनी पार्टियों के अस्तित्व और परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल बनाने के घोषणा की। कहा कि किसानों को 5 लाख तक लोन में स्टांप ड्यूटी की छूट रहेगी।बाजपुर के जमीनों के मामले का स्थाई हल निकलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती- उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव, संशोधित विज्ञापन जारी 

बता दें कि, रविवार को सम्मेलन के आयोजन स्थल पर हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सिख समाज के हित में कई कार्य किए हैं।
भाजपा की ओर से किए जा रहे विभिन्न वर्गों के सम्मेलन के क्रम में यह सम्मेलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल दिवसः मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, बोले-सैनिक हमारे असली सुपरस्टार

 

Most Popular

To Top