उत्तराखंड

लोकपर्व इगास-बग्वाल पर होगा भैलो खेल का आयोजन, मेयर सुनील उनियाल करेगे शिरकत



23 नवंबर को नगर निगम हॉल में आयोजित किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल के अवसर पर 23 नवंबर को नगर निगम हॉल में एक भव्य संस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भैलो खेल का आयोजन होगा।

उत्कर्ष जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ ने बताया है कि उनका प्रयास है कि यह आयोजन यादगार और ऐतिहासिक बने। कार्यक्रम स्थल पर उत्तराखंडी व्यंजनों की स्टॉल भी लगेंगी ताकि दर्शक पहाड़ी व्यंजनों का आनंद ले सकें।

इस मौके पर पत्रकारिता, सार्वजनिक क्षेत्र, सामाजिक जन कल्याण, चिकित्सा जगत, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय व उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को इगास रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गौरव खंडूरी ने बताया कि इगास के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गढ़वाली लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल, हेमा पंवार, राकेश भट्ट और निखिल सकलानी के साथ हिंदी गायक एलेक्जेंडर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल, विधायक विनोद चमोली, खजान दास और सुनील उनियाल गामा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।I

यह भी पढ़ें 👉  संदेशः बागेश्वरधाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे परमार्थ निकेतन , कही ये बात

Most Popular

To Top