उत्तराखंड

Breaking: आज से मौसम फिर लेगा करवट,बर्फबारी के साथ गरजना भी,जाने अपने जिले का मौसम

मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में भारी बर्फबारी बरसात और बिजली गिरने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने 19 फरवरी को राज्य के जनपदों में 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना के अलावा 20 और 21 फरवरी को राज्य के जनपदों में 2000 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई है

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है वहीं 19 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली तथा ओलावृष्टि होने की संभावना तथा बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, तथा उत्तरकाशी जनपदों में भारी वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

साथ ही 20 फरवरी को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने के अलावा 21 फरवरी को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर , नैनीताल, चंपावत, जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । साथी मौसम विभाग ने संबंधित एजेंसियों से सतर्कता बरतने की भी बात कही है।।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top