उत्तराखंड

Breaking:-गढ़वाल मे आग से खिसकी चट्टान,मलबे मे दबे इंसान,वीडियो

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12.59 बजे डबरानी के पास पहाड़ी में आग लगने से चट्टान गिरने की घटना घटी। हाईवे पर चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया। अभी तक 1 मृतक, 5 घायल (2 पुरुष, 2 महिला व 1 बच्ची) का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए उपचार के लिए हर्षिल भेजा गया है। सभी लोग देहरादून के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से संचालित ‘मगध साइबर गैंग’ पर बड़ा प्रहार, 18 बैंक खाते मुहैया कराने वाला मददगार गिरफ्तार

The Latest

To Top