Breaking:आय से अधिक सम्पति की चर्चा मे गणेश जोशी,पढ़ें


ऋषिकेश। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस वाली राज्य की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। तमाम प्रमाणों के साथ विजिलेंस से इसकी शिकायत की गई है।
आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेटे विकेश नेगी इस पूरे मामले को सामने लाए और विजिलेंस से इसकी शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि 15 सालों में उनकी ज्ञात स्रोतों से आर्य के मुकाबले उनके/ परिजनों द्वारा अर्जित संपत्ति कई गुना है।
विजिलेंस से की गई शिकायत में कहा गया है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोषी को 2007 से 2023 तक विधायक/मंत्री के तौर पर 36 लाख 54 हजार की आय हुई। इसके बावजूद 2022 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति नौ करोड़ की बताई है।
कुल मिलाकर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी घिरते दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने आरोपों को षड़यंत्र करार दिया। कहा कि आरोपों में कोई सत्यतता नहीं है। उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।




Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473