उत्तराखंड

Big Breaking: अभी-अभी उत्तराखंड के इस पावर हाउस में लगी आग, टरबाइन जल कर राख-करोड़ों रुपये का नुकसान,,

देहरादूनः उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां देहरादून से सटे विकासनगर क्षेत्र में खोदरी पावर हाउस में आग लग गई है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया। आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। 30 मेगावाट क्षमता की इस टरबाइन में आग लग जाने से करीब पांच करोड रूपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिजली संकट के बीच 120 मेगावाट के खोदरी पावर हाउस में बुधवार दिन में अचानक आग लग गयी। पावर हाउस की टरबाइन नंबर चार में करीब एक बजे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते पावर हाउस में आग की तेज लपटों में टराबाइन के पैनल व एक जनर्रेटर आग में पूरी तरह से स्वाहा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन अब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ पायी है। हालांकि पावर हाउस के अंदर आग लगने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात यूजेवीएनएल के अधिकारी कर्मचारी अब तक सभी सुरक्षित हैं और कोई जानमाल की हानी की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top