उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के रणनीतिकार बने अंकित नैथानी

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के घनसाली निवासी एवं वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा ऋषिकेश के जिला उपाध्यक्ष अंकित नैथानी ने पश्चिम बंगाल के सांगठनिक जिला श्रीरामपुर अंतर्गत चापदानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह की जीत पर खुशी व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा चुनाव के दौरान सौंपी गई जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड भाजपा संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान में कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भेजा गया था। इसी क्रम में अंकित नैथानी को चापदानी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने करीब दो माह तक क्षेत्र में रहकर बूथ एवं शक्तिकेंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

बताया गया कि जिस क्षेत्र में पहले कार्यकर्ताओं के बीच भय और असमंजस का माहौल था, वहां अंकित नैथानी ने संगठन को सक्रिय करते हुए कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास का संचार किया। उनके नेतृत्व और रणनीति के चलते कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा तथा भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में जीत हासिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

राजनीतिक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद अंकित नैथानी लंबे समय से संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और मेहनत के कारण युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

वहीं मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल से लौटे युवा मोर्चा के प्रवासी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

The Latest

To Top