उत्तराखंड

Proud: PM नरेन्द्र मोदी पहुंचे जापान, ऋषिकेश के शेफ़ नौटियाल ने करवाया खानपान

ऋषिकेशः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे थे। जापान में पीएम मोदी ने क्वाड देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हैं। जहां उन्होंने इस दौरे में कई नेताओं से मुलाकात की तो वहीं ऋषिकेश के सोहन लाल नौटियाल को भी पीएम मोदी से जापान में मिलने का मौका मिला। पीएम मोदी ने जापान में शेफ सोहन लाल नौटियाल के हाथ के पकवान खाए और खूब सराहना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुमानिवाला ऋषिकेश निवासी सोहन लाल नौटियाल शेफ है और जापान में पीएम मोदी के लिए भोजन व्यवस्था के लिए शेफ सोहन लाल नौटियाल को भी मौका मिला। सोहन लाल ने पीएम मोदी से मिलने के बाद कहा कि वह बहुत ही उत्साहित है। उनके लिए ये पल उनके जीवन के अमूल्य पल मे से एक था। पीएम मोदी ने उनके लिए भोजन तैयार करने वाली टीम के साथ फोटो भी खिचवाई। सबके लिए यह पल एक यादगार पल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

वहीं पीएम मोदी ने टोक्यो में जापान के कई दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात की और उनसे भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। क्वाड के शिखर सम्मेलन  में हिस्सा लेने आए मोदी ने सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन के संस्थापक तथा सीईओ मासायोशी सोन, सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी, जापानी कपड़ों के ब्रांड यूनीक्लो के सीईओ तदाशी यानाई और एनईसी कॉरपोरेशन के प्रमुख नोबुहिरो एंडो के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
21 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top