उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की तीन जनसभाएं और रणनीति तैयार, उत्तराखंड में चुनावी माहौल गरम

उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। जहां कांग्रेस कमर कस चुकी है नई जिम्मेदारियां दे रही है तो वहीं बीजेपी ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है  कि प्रदेश में पीएम मोदी आ सकते है। रिपोर्टस की मानें तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। आइए जानते है डिटेल्स…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है। बताया जा रहा है कि लोस चुनाव को लेकर हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में पार्टी के प्रमुख केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों की रणनीति बनी थी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व और आचार संहिता लागू होने से पहले अधिक से अधिक प्रमुख नेताओं की जनसभाएं और संपर्क अभियान की योजना बनाई गई। अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

 

The Latest

To Top