उत्तराखंड

उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023: नई ऊर्जा और रोजगार के संभावनाओं की ओर कदम

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अभिनंदन किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर पहुंचना हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे के रंग में रंगा SGRRU, जोश और जज्बे के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए “उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023” का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि इकोलॉजी और इकॉनमी का समन्वय बनाते हुए इस निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे। इससे प्रदेश के विकास को अभूतपूर्व गति मिलने के साथ ही यहां की आर्थिक स्थिति को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

The Latest

To Top