उत्तराखंड

ऋषिकेश में बधाई के नाम पर मनमानी वसूली पर सख्ती, नगर निगम ने तय की 2100 रुपये की सीमा

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की बोर्ड बैठक में सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव के तहत अब शहर में विवाह, बच्चे के जन्म, गृह प्रवेश और अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय द्वारा बधाई के नाम पर अधिक धनराशि की मांग पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम बोर्ड ने तय किया है कि बधाई स्वरूप अधिकतम 2100 रुपये ही दिए जाएंगे। इससे अधिक धनराशि की जबरन मांग या दबाव बनाए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति प्रशासन से शिकायत कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

यह प्रस्ताव वार्ड पार्षद अभिनव सिंह मलिक द्वारा बोर्ड बैठक में रखा गया, जिसे सभी पार्षदों ने समर्थन देते हुए मंजूरी दे दी। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि कई बार आम नागरिकों से बधाई के नाम पर अत्यधिक रकम मांगी जाती है, जिससे लोगों को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समाज में परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी भी प्रकार की जबरदस्ती उचित नहीं मानी जा सकती।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

बैठक में मौजूद अन्य पार्षदों ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी और अनावश्यक विवादों पर रोक लगेगी। बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद अब इसे प्रशासनिक स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि यह प्रस्ताव पार्षद अभिनव सिंह मलिक द्वारा लाया गया था, जिसे सभी पार्षदों की सहमति से पारित किया गया है। नगर निगम के इस फैसले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और कई लोगों ने इसे जनहित में लिया गया निर्णय बताया है।

The Latest

To Top