उत्तराखंड

जंगल मे लहुलुहान हालत मे मिला युवती का शव

गले पर धारदार हथियार से वार के निशान, हत्या की आशंका

ऋषिकेश। थाना रायवाला क्षेत्र के देहरादून रोड पर तीन पानी पुलिया के पास एक युवती का शव मिला है । रायवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

पुलिस सूचना के मुताबिक़ सोमवार की सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि तीन पुलिया के नीचे एक युवती का शव मिला है। पुलिस ने मौके मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने बताया कि
युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है। दाए हाथ में काला धागा बांधा हुआ है।युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल तक आँकी जा रही है शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ी मिली है मिला। प्रथम दृष्टि गला रेतकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

The Latest

To Top