उत्तराखंड

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भव्य कलश यात्रा कर किया शिव कथा का शुभारंभ, मेयर गामा रहे मौजूद

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने 20 से 26 नवंबर 2023 तक देहरादून, उत्तराखंड में होने वाली शिव कथा का शुभारंभ करने के लिए देहरादून क्षेत्र में 19 नवंबर को कलश यात्रा का आयोजन किया। इस आयोजन में गुरुदेव के शिष्यों, मुख्य अतिथियों में सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून शामिल थे। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज (संस्थापक और संचालक, डीजेजेएस) की शिष्या साध्वी गरिमा भारती जी ने कथा का वाचन किया। कथा का समय सायं 3 से सायं 6 बजे तक रहेगा। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की प्रार्थनाओं और उनकी दिव्य तरंगों के माध्यम से शांति और एकता का संदेश दिया गया। संस्थान का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना करना है, जो ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि द्वारा ही संभव है। एक जाग्रत आत्मा में ही दूसरों को जगाने और विश्व में शांति स्थापने की शक्ति होती है। डीजेजेएस द्वारा आयोजित शिवकथा सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी और देहरादून, उत्तराखंड के निवासियों को इसके द्वारा सुख और शांति का अनुभव करने का एक अद्वितीय अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय उपचार में रचा गया इतिहास
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top