उत्तराखंड

टिहरी में चंबा के पास हुआ भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में भरभराकर गिरा मलबा, कुछ लोगों के दबने की सूचना

उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें बंद हैं। बार-बार हाईवे भी बाधित हो रहा है। वहीं  इस बीच टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

बता दें कि नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top