उत्तराखंड

Acchivment: उत्तराखंड पुलिस का सराहनीय काम, 101 लोगों की लौटी मुस्कान…

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खोए और गुमशुदा अलग-अलग कंपनियों के 101 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को लौटाए । बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है। मोबाइल स्वामियों ने एसओजी की भूरी-भूरी प्रसंशा की है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने एसओजी टीम को जनपद के विभिन्न थानों में खोये एवं गुमशुदा मोबाइल फोनों को बरामद करने के निर्देश दिये थे। एसओजी टीम ने विभिन्न कम्पनियों के लगभग 101 मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से IMEI NO. के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस के माध्मय से बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है। एसओजी के इन कार्यों की आम जनता और अधिकारियों ने भूरी-भूरी प्रसंशा की है। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर काफी खुशी देखने को मिली। सभी ने एसओजी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
131 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top