उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में मौसम ने फिर डाला खलल, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 बारिश और 40 से किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा जारी किया गया है। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिगड़े मौसम ने चारधाम यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों की टेंशन भी बढ़ा दी है। तीर्थयात्रियों को आईएमडी की ओर से मौसम का पूर्वानुमान अपडेट लेकर ही आगे जाने की सलाह दी जा रही है। यह भी हिदायत भी दी जा रही है कि चारधाम यात्रा पर जाते समय यात्रा योग रूट पर सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

19 और 20 को भी हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक 18 मई से प्रदेशभर में फिर से बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जबकि आंधी भी आ सकती है। 19 और 20 मई को पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना आईएमडी की ओर से जताई गई है। विदित हो कि केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 25 मई तक रोक लगा दी गई है, जबकि जिन श्रद्धालुओं ने 25 मई तक पंजीकरण कराए हैं। फिलहाल वही दर्शन करने के लिए आगे जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top